फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू अराजनीतिक ने स्थापना दिवस पर तहसील में किया यज्ञ

विज्ञापन
भाकित अराजनैतिक के कार्यकर्ता एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक द्वारा स्थापना दिवस पर तहसील में यज्ञ किया गया। इसके बाद सांकेतिक धरना देते हुए किसानों की समस्याओं के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष कल्लू प्रधान के नेतृत्व में ट्रैक्टरों से कार्यकर्ता और किसान तहसील पहुंचे, जहां किसान पंचायत का आयोजन हुआ। किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके संघर्षों एवं किसान हित में किए गए आंदोलनों को याद किया।
विज्ञापन


पंचायत में किसानों ने अंश निर्धारण की खतौनी संबंधी समस्याओं का समाधान कराने, कोऑपरेटिव सोसायटी में 3 लाख रुपये तक के ऋण को सरकार के निर्देशानुसार ब्याज मुक्त किए जाने और डोलबंदी की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने, गढ़ी फीडर से संचालित 11 हजार की लाइन जर्जर के तारों को बदलवाने, तहसील के स्टांप वेंडरों द्वारा निर्धारित से अधिक वसूली करने पर रोक लगाने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत का संचालन तहसील अध्यक्ष नीरज राठी, अध्यक्षता बाबा देवेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान विनोद जटौली, बबलू, जितेंद्र त्यागी, फरमान, अमित, निश्चल चौहान, मंजीत धाम, पवन कौल, अशोक राठी, सुरेंद्र चौहान, संजय त्यागी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें