- चारों धाम की झांकियां, काली मां का अखाड़ा, दशावतार आकर्षण का केंद्र रहेगा
मेरठ। श्री नारायण बद्रीनाथ व केदारनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार दोपहर 2 बजे से भगवान बद्रीनाथ की भव्य रथ यात्रा दिल्ली रोड से निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ द रॉयल बिल्स बैंक्वेट हॉल मंगतपुरम से होगा।
ट्रस्ट के प्रवक्ता आदित्य शारदा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भगवान बद्री विशाल का भोग प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। रथ पर भगवान बद्री विशाल जी के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। चारों धाम बद्रीनाथ, रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी और द्वारकाधीश की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। दिल्ली का प्रसिद्ध पंजाब बैंड, बुलंदशहर से काली मां का अखाड़ा तथा संभल से भगवान विष्णु के दशावतार की झांकी यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त सांवरिया सेठ की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन की जिम्मेदारी ट्रस्ट के अध्यक्ष पद्म सिंह, उपाध्यक्ष बोधराज सिंह, उपाध्यक्ष पुनीत, उपाध्यक्ष पुनीत सोनी, स्वागत अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, अभिषेक, दीपक राजपूत, राकेश लोधी, योगेश कुमार को दी गई। इस अवसर पर विपिन राजपूत, वरुण, सुरेश लोधी, रवि राजपूत, विशाल गोस्वामी, संजय लोधी, आशीष कश्यप आदि रहे।