फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर होगी रोडवेज की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भैया दूज के अवसर पर सोमवार को निकलने वाली भीड़ के चलते रोडवेज व्यवस्था की परीक्षा होगी। हालांकि रोडवेज अधिकारी लोकल रूटों पर पहले से चलाई जा रही बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को परेशानी नहीं होने देने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 12 से 23 नवंबर तक दीवाली अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए रोडवेज ने लंबे एवं लोकल रूटों पर बसों की व्यवस्था कर रखी है। दीवाली और गोवर्धन पर लोग घरों के लिए पहले ही जा चुके हैं। भैया दूज पर लोकल रूटों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। हालांकि कोरोना काल में पहले के मुकाबले कम यात्री निकल रहे हैं। इसके बावजूद सोमवार को रोडवेज व्यवस्था की परीक्षा होनी है। सबसे ज्यादा भीड़, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, गाजियाबाद और दिल्ली के अतिरिक्त मवाना, हस्तिनापुर एवं गढ़मुक्तेश्वर रूट पर रहेगी। रोडवेज अधिकारियों द्वारा इन रूटों पर चलने वाली 400 से ज्यादा बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। आरएम केके शर्मा ने बताया कि भैया दूज के लिए रोडवेज की पूरी तैयारी है। सभी चालक-परिचालक अलर्ट हैं। स्टाफ की छुट्टी प्रतिबंधित की हुई है। बस आपरेटरों को भी सचेत कर दिया है। बस स्टाफ के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाकर राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें