फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसाली अड्डा बंद, सोहराब गेट से चलेंगी बसें, किराया भी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार देर रात से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस दौरान गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे से बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित भैसाली बस अड्डे से किसी भी रूट की बस नहीं चलेगी। सोहराब गेट बस अड्डे से ही दिल्ली, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि से होते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। दूरी बढ़ने से रोडवेज बसों के किराये में भी इजाफा कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोहराबगेट से दिल्ली की दूरी का किराया 128 रुपये रहेगा। मेरठ से कौशांबी के 94 रुपए, दिल्ली वाया किठौर (121 किमी.) हापुड़ का किराया 198 रुपये, कौशांबी वाया किठौर, हापुड़ (101 किमी.) का किराया 157 रुपये, दिल्ली से हरिद्वार (231 किमी.) का किराया 386 रुपए, दिल्ली हरिद्वार वाया एक्सप्रेसवे (246 किमी.) का किराया 443 रुपये हो गया है। ऐसे ही दिल्ली हरिद्वार वाया मवाना बिजनौर (282 किमी.) का किराया 443 रुपये, कौशांबी से हरिद्वार वाया नजीबाबाद हापुड़ किठौर मवाना (282 किमी.) का किराया 443 रुपये, सोहराब गेट से हरिद्वार वाया मुजफ्फरनगर (155 किमी.) का किराया 260 रुपये, हरिद्वार वाया बिजनौर (173 किमी.) का किराया 252 रुपये, हरिद्वार वाया नजीबाबाद (181 किमी.) का किराया 267 रुपए रहेगा। सोहराब गेट से लखनऊ तक वाया बिजनौर (534 किमी.) का किराया 773 रुपये किया गया है।

लागू होगा बढ़ा हुआ किराया
मेरठ। सोहराब गेट डिपो प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि 12 बजे के बाद सोहराब गेट डिपो से रूट डायवर्जन से जुड़े कुछ मार्गों पर बसों का ट्रायल किया गया। इनका कहना है कि मार्गों पर कांवड़ियों की भीड़ और यात्रियों की भीड़ के अनुसार ही रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। एक या दो दिन में नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें