केसीसी ग्रांउड पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए दो सेमीफाइनल मुकाबले
माछरा। केसीसी क्रिकेट ग्राउंड किनानगर में चल रही ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच हुए। जिसमें भगवानपुर इलेवन और मऊखास वारियर्स की टीम विजयी रही।
पहले मैच में पचपेड़ा क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 75 रन बनाए। पीछा करते हुए भगवानपुर इलेवन क्रिकेट टीम ने 7 ओवर में 5 विकेट खोकर 79 रन बनाकर जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच गौरव को चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिसौली क्रिकेट टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में मऊखास वारियर्स ने 9 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाकर मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच मोहित को चुना गया। प्रतियोगिता के आयोजक आर्यन त्यागी ने बताया कि शनिवार 27 जून को भगवानपुर इलेवन और मऊखास वारियर्स के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस दौरान हिमांशु त्यागी, कुशाग्र, अभय, प्रदीप, अजय, प्रशांत आदि का व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा।