फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मऊखास को हरा भगवानपुर की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। केसीसी क्रिकेट ग्राउंड किनानगर पर चल रहे ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला भगवानपुर और मऊखास क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भगवानपुर की टीम ने जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन

शनिवार को अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा कराए जा रहे ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मेरठ-हापुड़ लोकसभा राजेंद्र अग्रवाल, रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, भाजपा नेता अश्वनी त्यागी, बिजेंद्र चौहान, राजेश चौहान रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भगवानपुर क्रिकेट टीम द्वारा 10 ओवर में 92 रन बनाए। मऊखास की टीम 77 रनों पर ऑल आउट हो गई। भगवानपुर टीम की तरफ से जतिन तोमर ने 2 ओवर में 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। विजयी भगवानपुर क्रिकेट टीम को मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल ने सम्मानित किया। संचालन पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हिमांशु त्यागी ने किया। इस दौरान आर्यन त्यागी, कुशाग्र, अभय, भूपेंद्र, बलराम, नवदीप सहित क्षेत्र के सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी खेल मैदान पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें