फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का देवर, भाभी ने प्रेमी संग मिलकर रची खतरनाक साजिश

Thu, 11 May 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
भाभी को आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का युवक
विज्ञापन
बागपत में दोघट क्षेत्र के एक गांव में देवर ने अपनी भाभी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पता चलने पर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, इतना ही नहीं उसको कुएं में फेंकने तक का प्रयास किया। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। इस वारदात की पुलिस से शिकायत की गई है।  
विज्ञापन

  
दोघट क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शाम के समय महिला अपने प्रेमी के साथ थी। इसी दौरान वहां उसका देवर पहुंच गया। उसने अपनी भाभी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो महिला और उसके प्रेमी ने उसकी पिटाई की, फिर एक पुराने कुएं में फेंकना चाहा, युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। इसके बाद महिला घर पहुंची और वहां से नगदी लेकर प्रेमी के साथ ही चली गई। महिला के पति ने दोघट थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में दोघट थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया ऐसा मामला अभी तक उसके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें