फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारी वाहनों के प्लान पर पीछे नहीं हटेगी पुलिस’  

Sat, 13 Jan 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारी वाहनों के प्लान पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मुहर लगा दी है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि पुलिस का यह अभियान एक सफल अभियान रहा। शहर में लाखों लोगों की समस्या का समाधान हुआ है। जो नियम लागू किए गए थे, उन पर पुलिस पीछे नहीं हटेगी।  वहीं अवैध ई रिक्शा और टेंपुओं पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में आए दिन भारी वाहनों से दिन में जाम लगता था। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती थी। पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने 25 दिसंबर से दिन में भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया। शहर में सुबह 7 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि शहर में भारी वाहन बंद होने से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और भी काम करेगी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस कई प्लान और भी बना रही है। जल्द ही रोडवेज बसों पर भी पुलिस काम करेगी। इसके अलावा अवैध ऑटो और ई रिक्शा पर भी बड़ा अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक के नियमों के अनुसार ही वाहन चल सकेंगे। 

लाखों लोगों को मिली राहत
शहर में भारी वाहन बंद होने से गंगानगर में भी बड़ी राहत मिली है। ट्रकों की लाइन से दोपहर के समय भीषण जाम लगता था। गंगानगर के एक लाख लोगों को भी जाम से निजात मिली है।  गंगानगर के अलावा भारी वाहन बंद होने से बिजली बंबा चौकी, एल ब्लॉक तिराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, शास्त्रीनगर पीवीएस रोड, गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज गेट, तेजगढ़ी चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, गंगानगर, कमिश्नरी आवास चौराहा, मोदीपुरम तिराहा, जीरो माइल चौराहा, लालकुर्ती मुख्य मार्ग, बेगमपुल चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी और बागपत रोड पर भी व्यवस्था में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन


हमारी लड़ाई जारी रहेगी
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि वह ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। किठौर, मवाना और अन्य  स्थानों पर ट्रकों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। ट्रक फिटनेस के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारी एसएसपी से भी कई बार मिल चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गौरव शर्मा ने कहा कि कुछ लोग पुलिस अफसरों के साथ मिलकर पुलिस को फायदा पहुंचा रहे हैं। जो लोग पुलिस से मिले हैं वह ट्रांसपोर्टर नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें