फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहन और अवैध कट, जाम के हैं ‘शॉर्ट कट’

Sat, 12 May 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के तमाम दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शहर में नो एंट्री के वक्त जमकर भारी वाहन दौड़ते हैं, लेकिन पुलिस आंखें मूंदे बैठी रहती है। वहीं सड़कों पर बने अवैध कटों के कारण जाम की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। 
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने दो माह पूर्व शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तमाम प्रयास किए थे। नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहनों पर लगाम कसी गई, लेकिन कु छ दिन बाद ही ये व्यवस्था धड़ाम हो गई। अब फिर से शहर में भारी वाहन दौड़ने लगे है। दिल्ली रोड पर शुक्रवार दोपहर एक से तीन बजे तक नो एंट्री में भी खूब भारी वाहन निकले। कई माल वाहक ट्रक, टाटा 407 यहां से गुजरीं। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास तैनात यातायात कर्मियों ने उन्हें रोकना भी मुनासिब नहीं समझा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मानते हैं ट्रांसपोर्ट नगर की वजह से इस रोड पर नो एंट्री में भी छूट है, लेकिन ये छूट दोपहर एक से तीन और शाम पांच से आठ बजे तक लागू नहीं है।

अवैध कटों से और बुरा हाल
नो एंट्री में भारी वाहन और अवैध कटों से दिल्ली रोड अक्सर जाम रहती है। लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने स्थित एक धर्म कांटे को फायदा पहुंचाने के लिए तोे खासतौर पर बड़ा कट बनाया हुआ है। इसके अलावा भी लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार डिवाइडरों के बीच कट निकाल लिए हैं। जिस कारण इन कटों पर भारी वाहनों के मुड़ते ही रोड जाम हो जाती है।
विज्ञापन


एमडीए करे कट बंद
अवैध कट बंद कराने का काम एमडीए का है। इसके लिए कई बार एमडीए को अवगत कराया जा चुका है। संज्ञान में आया है कि उनके द्वारा इसके टेंडर भी छोड़े गए, लेकिन पता नहीं ये कट बंद क्यों नहीं हुए। नो एंट्री में भारी वाहनों को सख्ती से रोका जाएगा। संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें