फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सड़कें देश के विकास में सहायक : सिंह

विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह मेरठ-बागपत नैशनल हाईवे फोरलेन के शुभारंभ के अवसर पर हवन में ? - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। अच्छी सड़कें देश के विकास को तेज रफ्तार देती हैं। भाजपा सरकार में देश में सड़कों का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। यह विचार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे फोरलेन निर्माण के शुभारंभ के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

गांव कुराली में रविवार को मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे 334 बी के फोरलेन के शुभारंभ के दौरान जनसभा आयोजित की गई। इसमें जनरल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सड़कों के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। सड़कें अच्छी होंगी तो उन पर अवागमन आसान होगा। कम समय में ज्यादा दूरी तय होगी। इससे खर्च भी कम आएगा। इससे सामान ढुलाई के किराए में कमी आएगी। इससे समानों की कीमत कम रहेगी। महंगाई कम होगी। राज्यमंत्री ने कहा कि बागपत अब तक पिछड़ा हुआ था। इसलिए बागपत को केंद्र में रखकर मेरठ-शामली, दिल्ली-बागपत-सहारनपुर, बागपत-शामली, मेेेरठ-बागपत नेशनल हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र की तरक्की होगी। मई 2020 तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा। इससे एक घंटे में मेरठ से दिल्ली पहुुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार विकास के नाम पर झूठे आश्वासन देती थीं। अब मोदी सरकार विकास करा रही है। सीएए का नाम नहीं लेते हुए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से देश का माहौल खराब करने की नापाक कोशिश की जा रही है। एक वर्ग को बरगलाया जा रहा है। वह भारत में रहता आया है। यहां का नागरिक है। सब भारतवासी हैं। किसी को देश से निकाला नहीं जा रहा है। मोदी सरकार सभी को साथ लेकर देश के विकास में लगी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। इस दौरान बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र के विकास में प्रधानमंत्री के सहयोग पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि बजट गरीबी, गंदगी से मुक्ति एवं रोजगार दिलाने वाला है। इससे देश में खुशहाली आएगी। यहां पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, विधायक जितेंद्र सतवाई, विधायक सोमेंद्र तोमर, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अश्वनी त्यागी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें