मेडिकल कॉलेज में हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में शुक्रवार रात प्रसव के बाद बच्चा बदले जाने का आरोप लगा परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि पहले बताया गया कि लड़का हुआ है और बाद में बोल दिया लड़की हुई है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला कराया।
बताया गया कि गायनी वार्ड में भर्ती एक महिला की जेआर डॉ. अर्चना और डॉ. मयंक की टीम ने डिलीवरी कराई। इस दौरान महिला ने लड़की को जन्म दिया, लेकिन वार्ड आया ने ओटी से बाहर आकर परिजनों से कह दिया कि लड़का हुआ है मिठाई खिलाओ।
इस पर परिजनों ने वहां मिठाई बांटनी शुरू कर दी। इस दौरान किसी दूसरे स्टाफ ने बताया कि लड़की हुई है। इस पर परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि पहले वार्ड आया ने लड़का बताया और अब स्टाफ लड़की होने की बात कह रहा है। हंगामे की सूचना पर विभागाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचीं और परिजनों को शांत कराया।