फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंगाली महिलाओं ने डांडिया नृत्य से मैया को रिझाया

विज्ञापन
सुनील कैथवास.... सदर दुर्गाबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा जी की स्तुति करते श्रद्धालु
विज्ञापन
मेरठ। सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी में महासप्तमी पर मां दुर्गा की पूजा हुई। सुबह मां का पारंपरिक स्नान और शृंगार के बाद पूजन किया गया। समिति के प्रधान सचिव अभय मुखर्जी ने बताया कि सुबह श्रद्धालुओं ने मां को पुष्पांजलि अर्पित की। दोपहर में भोग एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। बंगाली महिलाओं ने डांडिया प्रस्तुत कर मैया को रिझाया।
विज्ञापन

शाम को संध्या आरती ढोल नगाड़ों और शंख ध्वनि के बीच हुई। आरती के बाद पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। फ्रेंड्स यूनियन ड्रामेटिक क्लब की ओर से रंगारंग कार्यक्रम किए गए। मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन जीत लिया। रिदम, वैष्णवी, दृष्टि, परी, कुमारी आदित्री सहित अन्य बाल कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। विशेष आकर्षण रहा डांडिया नृत्य।
परी चौधरी के निर्देशन और कोरियोग्राफी में अल्पना चक्रवर्ती, तुलिका मुखर्जी, प्रीति राय, मल्लिका दत्त, रीता नाग, पपिया सान्याल समेत अनेक महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में अध्यक्ष डॉ. सुब्रतो सेन, अभय मुखर्जी, नोबेंदु राय चौधरी, अजय मुखर्जी, अमिताभ मुखर्जी, गौतम मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, उज्ज्वल रहे।
विज्ञापन

कालरात्रि स्वरूप का किया गुणगान
- बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ श्री भूतेश्वरनाथ महादेव और दुर्गा मंदिर में मां अंबे का पूजन और हवन किया गया। श्री रामा संकीर्तन मंदिर लालकुर्ती में नवरात्र महोत्सव में मां दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के स्वरूप का पूजन हुआ। पंडित सुधीर वाजपेयी ने मंत्रोच्चारण किया। पूजन का सौभाग्य वीके पुरी, पंडित महेश शर्मा, शशि दुआ, सुनीता मक्कड़, सीमा मिर्ग को मिला। नवीना छाबड़ा और कमलेश आर्य ने भजन गाए। उधर, शक्तिधाम मंदिर लालकुर्ती में गणेश पूजन किया। ज्योति प्रचंड के बाद भक्त नीरज मणि ने प्रवचन में मां का गुणगान किया।

सुनील कैथवास.... सदर दुर्गाबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा जी की स्तुति करते श्रद्धालु

सुनील कैथवास.... सदर दुर्गाबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा जी की स्तुति करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें