फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बुझा दिया इकलौता चिराग   

Fri, 04 May 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काली नदी गेसूपुर रोड पर बेकाबू ट्रक ने युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के समय युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर अपने दोस्त से बातचीत कर रहा था। युवक को उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वही ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक में सवार क्लीनर और दो लेबरों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

भावनपुर थाने के जयभीमनगर निवासी सोनू (22) पुत्र छोटे लाल कश्यप अपने परिवार मे इकलौता था। वह मजदूरी करता था। उसके पिता ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को दोस्त मनीष के साथ बाइक से गोकलपुर गया था। लौटते समय दोनों दोस्त काली नदी गेसूपुर रोड पर सडक किनारे बाइक खड़ी कर बातचीत करने लगे। इसी दौरान ट्रक चालक ने सोनू को टक्कर मार दी। घर का इकलौता चिराग बुझने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस हिरासत में ट्रक क्लीनर वाहिद ने बताया कि वह जमुनानगर से डस्ट भरकर मुंडाली थाने के गांव भटीपुरा के पास एक खंभा बनाने की फैक्ट्री में आए थे। यहां ट्रक खाली कर वह लौट रहे थे। 

जाम लगाने का किया प्रयास
जयभीमनगर निवासी सोनू की मौत के बाद परिजनों ने गढ़ रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन सूचना पर हसनपुर चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक परिजनों को समझाया। इस संबंध में एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि ट्रक और परिचालक वाहिद गांव पिठलोकर निवासी को हिरासत में लिया है। ट्रक चालक शकील गांव पांचली खुर्द की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें