वहीं, करीब 10 बजकर 30 मिनट पर भाई अखिल वोहरा को वीडियो कॉलिंग के जरिए बताया कि बेरूत में भयानक विस्फोट हो गया है। उसने सब कुछ तबाह कर दिया। यहां मंजर ऐसा है जिसे बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि भैया वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद कॉल कट गई।
भाई अनिल वोहरा ने बताया कि आंचल ने नवंबर 2019 में अयोध्या प्रकरण में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद देश में अलग-अलग स्थानों पर कवरेज की थी। वह इसी दौरान दिसंबर में परिजनों से मिलने आई थीं। धमाके से उनकी गर्दन एवं पैर में काफी चोट है। वह अस्पताल में हैं।
आंचल ने बडे़ भाई अंकित वोहरा को बताया कि भारतवंशी बेरूत के विदेश मंत्री हाल जानने के लिए उनके आवास पर आए। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। आंचल के माता-पिता एवं भाई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/