फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती से पहले बदमाशों ने खाए थे पकोडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती से पहले बदमाशों ने खाए थे पकोडे़
विज्ञापन

मेरठ। ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने वाले बदमाश बेखौफ थे। शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बदमाश पहले घूमे। एक दुकान पर पकोड़े खाए और फिर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। एक सीसीटीवी कैमरे में छह बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस ने इस फुटेज को लेकर बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी। वारदात को बदमाशों ने कितनी आसानी से अंजाम दिया, फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है।
सेंट्रल मार्केट में डकैती डालने वाले छह बदमाश सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए है। जो तीन बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे थे, उनके साथ तीन और बदमाश बाजार में मौजूद थे। सभी बदमाश काफी समय से बाजार में घूम रहे थे। सेंट्रल मार्केट से गोल मंदिर की तरफ जाते समय एक दुकान पर बदमाशों ने पकोड़े खाए, जिसकी फुटेज पुलिस को मिली है। इससे साफ है कि बदमाशों ने सारा बाजार घेरा हुआ था। उनको यह सारी जानकारी थी कि पुलिस दूर तक नहीं है। अंदेशा है कि लोकल बदमाश उनके साथ थे। जिन्होंने सटीक रेकी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी मार्केट घेर ली थी
इस वारदात के दौरान बदमाशों ने अक्षय जिंदल से कहा था कि जितने आदमी यहां है, उससे कई गुना आदमी बाजार में उनके घूम रहे हैं। जेल तक भी उनके आदमी हैं। बदमाशों की ये बात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने सही साबित कर दी। पुलिस तीन दिन से बाजार में कैमरे की फुटेज ही खंगाल रही है। जिसमें कई संदिग्ध लोग बाजार में दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें