फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने से पहले ही बढ़ने लगे रेट

Fri, 24 Feb 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) अप्रैल में लागू हो सकता है। लेकिन इससे पहले ही कुछ कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा और जल्दी दाम टायर कंपनियों ने बढ़ाए हैं। वहीं, कुछ इलेक्ट्रिकल आइटम के साथ इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट आइटमों पर भी दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार शीघ्र ही जीएसटी लागू करने के प्रयास में है। माना जा रहा है कि यह अप्रैल से प्रभावी हो सकता है। जिसमें 18 प्रतिशत टैक्स की दर प्रस्तावित है। लेकिन जीएसटी लागू होने से पहले ही कुछ उत्पादों पर दाम पहले से ही बढ़ने शुरू हो गये हैं। जिसका सीधे-सीधे प्रभाव बाजार पर पड़ने लगा है। ये दाम एक सप्ताह के भीतर ही बढ़ते नजर आए हैं।

टायर के बढ़े दाम
टायर विक्रेता एके गुप्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के भीतर ही सभी प्रमुख टायर कंपनियों ने अपने-अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। जिसमें करीब पांच से सात प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। कार का जो टायर 2400 रुपये का था, वह अब बढ़कर 2520 से 2550 तक का हो गया है। उनका कहना है कि अभी अप्रैल में फिर से रेट बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे महंगे
बेगमपुल पर मुकेश इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी मुकुल सिंघल के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर अभी दाम नहीं बढ़े हैं। लेकिन यदि जीएसटी लागू होता है, तो निश्चित रूप से दाम बढ़ जाएंगे। क्योंकि अभी इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर कुल टैक्स का स्लैब 14.5 प्रतिशत बैठता है। लेकिन जीएसटी में यह 18 प्रतिशत हो जायेगा। ऐसे में टैक्स 3.5 प्रतिशत बढ़ने पर निश्चित रूप से ही इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर दाम बढ़ेंगे।

पंखा भी हुआ महंगा
इलेक्ट्रिकल आइटम में अभी सिर्फ पंखों पर ही 40 से 60 रुपये तक दाम कंपनियों ने बढ़ाया है। जबकि कूलर, प्रेस, एसी, फ्रिज आदि पर रेट बढ़ाने की कवायद कंपनियों की चल रही है। लेकिन बाजार में मंदी होने के कारण कंपनी अभी दाम नहीं बढ़ा पा रही है।

ऑटो सेक्टर में बढ़ेंगे रेट
ऑटोमोबाइल सेक्टर में फिलहाल दोपहिया वाहनों पर 400 से 600 रुपये तक रेट बढ़े हैं। एलीगेंट होंडा के आशीष चौधरी के अनुसार अभी जो रेट बढ़े हैं, वह दोपहिया वाहनों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए बढ़े हैं। लेकिन जीएसटी लागू होेने पर रेट जरूर रिवाइज होंगे। जबकि कार के रेट में फिलहाल बढ़ोत्तरी नहीं है। लेकिन सभी कंपनियों के कार शोरूम संचालकों का मानना है कि अगले माह निश्चित रूप से कार के दामों में बढ़ोत्तरी होगी।

गिफ्ट आइटम भी महंगे
इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट आइटम हों या अन्य गिफ्ट के सामान, सभी पर पांच से दस प्रतिशत तक की वृद्धि इस सप्ताह में हुई है। जबकि अभी कोई नया टैक्स या अन्य कोई सामान इतना महंगा नहीं हुआ है कि दामों में बढ़ोत्तरी की जाती। गिफ्ट आइटम बेचने वालों का कहना है कि जीएसटी लागू होने से पहले ही ब्रांडेड कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं।

बाजार पर होना चाहिए सरकारी नियंत्रण
मेरठ कालेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. मनोज सिवाच का कहना है कि बाजार में मूल्य निर्धारण पर सरकारी नियंत्रण जरूरी है। क्योंकि बिना किसी टैक्स की बढ़त या उत्पाद की कीमत के बढ़े ही अचानक जिस तरह बाजार में रेट ऊपर नीचे जाता है, वह सही नहीं है। इससे ग्राहक और व्यापार दोनों ही प्रभावित होता है। इसलिए सरकार को बाजार में मूल्य निर्धारण पर भी नियंत्रण रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें