फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव से पहले गोकशी बनी बड़ी चुनौती, मेरठ में पुलिस की गोतस्करों से 21 बार सीधी मुठभेड़

Tue, 04 Dec 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी चुनाव 2019 से पहले यूपी में गोकशी पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन रही है। बुलंदशहर में गोकशी के अवशेष मिलने के बाद भड़की हिंसा इसका ताजा उदाहरण है। इस हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से मेरठ जोन की पुलिस बदमाशों से मुठभेड़ कर रही है। इसमें गोतस्करों से मेरठ जिले में 21 बार पुलिस की सीधी मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक गोतस्कर मारा गया, जबकि 20 गोतस्करों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। वहीं, 718 गोतस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

पुलिस का दावा कि इसके बावजूद गोतस्कर शहर व देहात में गोवंश चोरी या लूट की वारदात कर रहे हैं। मेरठ जिले में सात बदमाश पुलिस की गोली से मारे गए, जबकि 81 बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसमें से 21 बार गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। 

विज्ञापन

27 नवंबर को सरूरपुर के जसड़ सुल्ताननगर गांव के जंगल में सरधना पुलिस और गोतस्करों में मुठभेड़ हुई। इसमें गोतस्कर इरशाद निवासी रतनपुरी मुजफ्फरनगर मारा गया। मुठभेड़ में दरोगा के हाथ में भी गोली लगी थी। मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर और हापुड़ समेत कई जनपदों में 768 मुठभेड़ हुईं। इसमें 218 गोतस्करों को पुलिस की गोली लगना बताया गया। 

इन गोतस्करों से हुई मुठभेड़
14 नवंबर 2018 तक हुईं मुठभेड़ में इस्लाम और इकरामुद्दीन उर्फ नेता निवासी जई भावनपुर, जुल्ला, गुलशाद, नईम उर्फ मुंशी निवासी खिवाई सरूरपुर, शफाकत निवासी सरूरपुर, मारुफ निवासी किठौर, तसब्बर निवासी किठौर, जाकिर, चुन्नू निवासी सठला मवाना, आस मोहम्मद उर्फ आशू निवासी ललियाना किठौर, असलम निवासी जलालपुर सरधना, शमशाद निवासी हर्रा सरूरपुर आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

जोन के जिलों में अलर्ट   
बुलंदशहर बवाल को लेकर मेरठ जोन के जनपदों में अलर्ट जारी हो गया है। बॉर्डर पर डीएम-एसएसपी और शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मेरठ शहर को सात सेक्टर में बांटा गया है। शहर और देहात के एसपी पुलिस फोर्स के साथ अलर्ट रहे। 

गोकशी को लेकर इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और एक छात्र सुमित की हत्या की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। बुलंदशहर में चल रहे तब्लीगी इज्तिमा में लाखों लोग पहुंचे थे इस दौरान इस बवाल की आंच इज्तिमा से लौट रहे लोगों तक न पहुंचे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने वायरलेस सेट पर बुलंदशहर से सटे हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद समेत नौ जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए कि बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें