फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के पास बेच रहे थे गोमांस, सिपाही पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Wed, 12 Apr 2017 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
गोमांस बेचने पर बवाल
विज्ञापन
इकला रसूलपुर गांव में गोकशी की सूचना पर सोमवार को पुलिस पहुंची तो वहां मस्जिद के पास एक कमरे में गोमांस बेचा जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, हालांकि मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसका पीछाकर उसे भी अरेस्ट कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव रसूलपुर में मस्जिद के पास एक कमरे में गोमांस बेचने का कारोबार चल रहा था। सूचना मिलने पर पूरी टीम ने छापा मारा और तीन आरोपी समेत 50 किलो गोमांस पकड़ा है। वहीं डॉ. हयात सैफी ने इसकी पुष्टी की है कि यह गोमांस है। इसके बाद पुलिस ने गोमांस को जांच के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी

आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी इकला रसूलपुर गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। उस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया था। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ा था और करीब 50 किलो मीट बरामद किया था। धार्मिक स्थल से एलान होने के बाद भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। पथराव के बीच एक सिपाही को चाकू मारते हुए महिलाओं ने मांस छीनकर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया था। करीब 15 किलो मांस समेत आरोपियों को पुलिस थाने लाई थी। बरामद मीट पशु चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया गोमांस बताया था। महिला ग्राम प्रधान और हमलावर महिलाओं समेत 52 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें