फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सती चरित्र का प्रसंग सुनकर हुए भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा में हुआ शिव-पार्वती प्रसंग का वर्णन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट लालकुर्ती में चल रही श्रावण मास शिव महापुराण कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित अंबुज मिश्रा जी ने सती चरित्र का विस्तृत एवं भावपूर्ण वर्णन किया।

पंडित अंबुज मिश्रा ने बताया कि माता सती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया। भगवान शिव के प्रति उनके अटूट प्रेम और भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि सती के इस प्रयास के बाद भगवान शिव को उन्हें त्यागने का निर्णय लेना पड़ा। इसके बाद पिता दक्ष द्वारा भगवान शिव का अपमान किए जाने से आहत होकर माता सती ने योगाग्नि में अपने शरीर का त्याग कर दिया।
विज्ञापन


कथा में आगे बताया गया कि माता सती के वियोग में भगवान शिव अत्यंत विचलित हो गए और उनके शरीर को लेकर विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते रहे। इस दौरान माता सती के अंग जहां जहां गिरे वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई।

कथा से पूर्व पूनम सोनकर ने पूजन किया। पंडित कपिल भारद्वाज और पंडित सुधीर शुक्ला ने विधिवत पूजन कराया। इसके बाद भजन-कीर्तन की रसधारा प्रवाहित हुई। पंडित कपिल भारद्वाज ने शंकर तेरी जटा से बहती है गंग धारा भजन प्रस्तुत किया। वीनू मिर्ग ने भोले तेरे हैं हम दीवाने, दुनिया माने या ना माने तथा मिनी सचदेवा ने आ गया भोला नंदी पर होकर सवार भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर विभिन्न आयोजन होंगे तथा माता पार्वती के जन्म का प्रसंग सुनाया जाएगा। इस दौरान प्रचार सचिव नवीना छाबड़ा एवं पंडित राजेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें