फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ, आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

विज्ञापन
रोहटा। विकास खंड रोहटा में बुधवार को कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण
विज्ञापन
रोहटा। विकास खंड रोहटा में बुधवार को कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के नए बैच का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला और राष्ट्रीय लोकदल की जिला अध्यक्ष अंजू चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, मेरठ मंडल मान्या चतुर्वेदी, प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य एसएल अग्रवाल, कार्मिक निखिल कुमार और जिला उपाध्यक्ष वीना सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षण के उद्देश्य और इसके माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं रोजगार के अवसर हासिल करने के साथ अपना काम शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें