फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक गर्ल ने फांसी लगाकर दी जान, दरोगा की बेटी ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम, वजह जानने में लगी पुलिस

Fri, 03 Jul 2020 06:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मोदीपुरम रुड़की रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी की घटना
  • दरोगा की बेटी थी प्रज्ञा
  • टिकटॉक पर वीडियो बनाने में रहती थी चर्चा में
विज्ञापन
1 of 5
प्रज्ञा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मोदीपुरम रुड़की रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि युवती टिक टॉक पर वीडियो बनाकर शेयर करने को लेकर चर्चा में रहती थी। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
प्रज्ञा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गढ़ थाने में तैनात दरोगा संजय चौहान की बेटी प्रज्ञा ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपनी मां और भाई के साथ रहती थी। घर के पास ही प्रज्ञा की बुआ भी रहती है। बताया गया कि गुरुवार को प्रज्ञा ने किसी बात से क्षुब्ध होकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

3 of 5
प्रज्ञा का घर - फोटो : अमर उजाला
प्रज्ञा का फुफेरा भाई प्रज्ञा को गंभीर हालत में लेकर मोदीपुरम के एक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने प्रज्ञा को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस के अनुसार क्षेत्र में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि युवती टिकटॉक पर अक्सर वीडियो बनाकर शेयर किया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
सभी बिंदुओं पर जांच
इस मामले में परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। टिकटॉक वीडियो को लेकर कोई जांच अभी नहीं की जा रही है। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें