विद्यार्थी पतंग लिए हाथों में स्टाफ के साथ। (स्त्रोत स्कूल) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर पतंग बनाई गई। पतंगों ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी से पूर्व पतंग उड़ाने के लिए चीनी मांझा का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई और कहा कि चीनी मांझा से गंभीर हादसे में हो चुके हैं। इसलिए हमें खुद भी जागरूक बनना होगा। साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों को भी चीनी मांझे का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करना होगा। जिससे बड़ा हादसा न हो सके। इस दौरान डायरेक्टर भागेश्वरी चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह, मुनेंद्र त्यागी सहित समस्त स्टाफ व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।