मवाना। मवाना चीनी मिल ने 8 से 13 जनवरी तक का 26.13 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है। जो शीघ्र ही किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल ने 13 जनवरी तक किए गए गन्ना खरीद का 337.62 करोड़ रुपये का कुल गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मवाना चीनी मिल इस वर्ष 21 जनवरी तक कुल 94.43 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है।