फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर महिला को दी यातनाएं, पत्नी सहित सास-साली को दौड़ाकर पीटा

Wed, 28 Feb 2018 07:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में दो अलग-अलग मामले सामने आए है। जहां एक ओर महिला को बंधक बनाकर यातनाएं दी गई तो वहीं एक युवक ने पत्नी समेत सास और साली को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन


बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ढ़िकाना गांव में विवाहिता को चार दिन तक बंधक बनाकर पति ने यातनाएं दी। उसे बिजली करंट के झटके लगाए। किसी तरह महिला वहां से निकल कर अपने मायके पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। इस संबंध में उन्होंने बागपत कोतवाली पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।

बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव निवासी स्वर्गीय जगवीर की बेटी ब्रजेश की शादी 11 साल पहले कल्लू पुत्र तेजपाल निवासी ढ़िकाना के साथ हुई। अब उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता है। चार दिन पहले पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर पति ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। चार दिन तक महिला को भूखा प्यासा बंधक बनाए रखा। प्रति दिन उसे बिजली करंट लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले महिला किसी तरह बंधन मुक्त होकर अपने मायके पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बुधवार को परिजन उसे बागपत कोतवाली लेकर आए और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

पढ़ें : यूपी : बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर भाभी से बलात्कार

Trending Videos
विज्ञापन

युवक ने पत्नी, सास और साली को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

फाइल फोटो
बागपत के बसा टीकरी गांव में मंगलवार की रात में शादी समारोह में मामूली बात को लेकर पति ने अपनी पत्नी, सास और साली को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। रात में छह माह के बच्चे को छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। 

पीड़िता ने बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। घायल पूजा पत्नी विकास निवासी बसा टीकरी और सुनीता पत्नी छोटे लाल, आरती पुत्री छोटे लाल सीलमपुर दिल्ली हाल बंथला की रहने वाली है। मंगलवार को पूजा की ससुराल में शादी समारोह था। इसी दौरान उसका अपने पति से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। जब पूजा की मां व बहन ने इसका विरोध किया तो युवक को गुस्सा आ गया और उसने तीनों मां-बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। रात में ही तीनों को घर से बाहर निकाल दिया। छह माह का बच्चा भी छीन लिया। तीनों मां-बेटियों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। बुधवार की सुबह वे बागपत कोतवाली पहुंची और इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें