फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जमकर पथराव, 6 घायल

Sun, 15 Apr 2018 08:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां शादी समारोह में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने घुड़चढ़ी में पहुंचकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की और दूल्हे के परिजनों व रिश्तेदारों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


यह मामला मेरठ की जाकिर कॉलोनी का है। यहां शनिवार रात शादी समारोह में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया था। रविवार को एक पक्ष के लोगों ने घुड़चढ़ी में पहुंचकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की और दूल्हे के परिजनों व रिश्तेदारों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पथराव भी किया। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार लिसाड़ीगेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी मोहम्मद महबूब के बेटे शाहरुख का शनिवार को सगाई का कार्यक्रम था। रात में रिश्तेदार और और सगाई में आए लोग खाना खा रहे थे। इस बीच पड़ोसी यासीन भी कार्यक्रम में पहुंच गया और खाना खाने लगा। इस पर महबूब ने कहा कि अभी महिलाएं खाना खा रही हैं। इस पर दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हाथापाई हुई तो तो लोगों ने बीच बचाव कराते हुए समझौता करा दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : घुड़चढ़ी में दूल्हे के दोस्त ने बरसाई गोलियां, 5 लोग घायल, आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन

फाइल फोटो
रविवार को घुड़चढ़ी का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान पड़ोसी महबूब और उसके बेटे व 15-20 युवकों ने हमला बोल दिया। दूल्हे के पिता महबूब के साथ मारपीट कर दी। साथ ही पथराव भी किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट और पथराव में महबूब, आदिल, आकिल, चांदनी, जावेद व एक अन्य किशोर घायल हो गए। पुलिस ने आदिल, आकिल और महबूब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि आरोपी यासीन और उसके तीन बेटे व अन्य के खिलाफ तहरीर आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें