फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लव जिहाद के आरोपी की धुनाई, 10 साल की मासूम से कर रहा था छेड़छाड़, देखें वीडियो

Fri, 04 Aug 2017 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
लव जिहाद के आरोपी की धुनाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है। भीड़ ने आरोपी पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से उसकी जमकर धुनाई की। मामला बीते बृहस्पतिवार का है जब एक मुस्लिम युवक ने दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची ने परिजनों से शिकायत की तो वह गुस्से से उबल खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी को ऐसा सबक सिखाया कि वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे।
विज्ञापन

आरोपी की धुनाई
युवक की पिटाई का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पिटाई करने वाले अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज कर लिया है। छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस युवक को पहले ही जेल भेज चुकी है। रविवार को वायरल हुए वीडियो में छेड़खानी के आरोपी शहनवाज को डंडे से पीटा जा रहा है। एक युवक उसके बाल पकडे़ हुए था जबकि दूसरा उस पर डंडे बरसा रहा था। रशीदनगर निवासी शहनवाज कई दिनों से ब्रह्मपुरी और मास्टर कॉलोनी की गलियों में ठेले पर कपड़ों की फेरी लगा रहा था। युवक का उस समय पकड़ा गया था जब वह एक गली में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें