फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के विरोध पर किया महिला का ये हाल, 9 साल की बेटी को भी नहीं बख्शा

Tue, 04 Sep 2018 07:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के बागपत में महिला को देह व्यापार का विरोध करना महंगा पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला पर हमला बोल दिया। उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन

    
दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि उसकी मौसी उससे जबरन देय व्यापार कराना चाहती है। उसने देय व्यापार करने से इंकार कर दिया तो उससे रंजिश रखने लगी। वह अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ 21 अगस्त को अपने मायके बागपत आ गई। 27 अगस्त को बहन के साथ घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान तीन लोग घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी। उसके साथ छेड़छाड़ की। बचाव में आई उसकी बहन और नौ वर्षीय बेटी को भी नहीं बख्शा। उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि मौसी ने ही उस पर हमला कराया और उसके भाइयों को झूठा केस बनाकर पुलिस से पकड़वा दिया। अब आरोपियों के डर से उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया है। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा दिलाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें