उनका आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता की और इंस्पेक्टर ने उन्हें हवालात में डाल दिया। परिचय दिए जाने के बावजूद उनकी एक नहीं सुनी गई। भाई के साथ पुलिस की अभद्रता की जानकारी विधायक सोम को मिली, तो उन्होंने मोबाइल पर ही इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज की क्लास लगाई। इसी बीच गगन को हवालात से बाहर निकाल दिया।
विधायक के दूसरे भाई सागर सोम भी कोतवाली पहुंच गए। उनकी भी इंस्पेक्टर से नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह पहुंचे और सोम बंधुओं को समझा बुझा कर शांत किया। मामले की गंभीरता देख एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। भाजपा विधायक के भाईयों ने कप्तान को पूरी घटना बताई। एसएसपी ने अगल कमरे में सोम भाईयों से वार्ता की और उनका गुस्सा शांत किया। कप्तान ने सीओ कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भेजने के निर्देश दिए है।
कोतवाली पुलिस और इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता, मारपीट मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को की जाएगी। छोटा भाई गगन सोम झगडे़ की जानकारी लेने आया था। एसएसपी को पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है।
-सागर सोम, विधायक का भाई
- मामले में एसएसपी स्वयं सोम बंधुओं से घटना की जानकारी ले चुके है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट दी जाएगी।
- डॉ राजीव कुमार सिंह सीओ खतौली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/