फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरोगी को परेशान करने के विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव देवली खेड़ा जैनपुर निवासी मनोरोगी सुदेश पुत्र रामपाल को परेशान करने का विरोध करने पर गांव निवासी चार आरोपियों ने किशाेर के साथ मारपीट कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पीड़ित सुंदर पाल ने तहरीर में उसका ताऊ सुदेश मनोरोगी है। मंगलवार की दोपहर वह घर के बाहर गली में घूम रहा था। दूसरे समुदाय के चार आरोपी शाकिब, इकराम, तालिब व फहीम उसे परेशान करने लगे। जब उसके बेटे आदित्य ने आरोपियों को परेशान करते हुए देखा तो उनका विरोध किया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में किशोर व मनोरोगी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस को देखकर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पुलिस जांच के लिए डीवीआर अपने साथ ले गई है। मामला दो दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें