गुरुवार को पति और ससुराल वाले गांव छिलौरा पहुंचे थे। जहां पंचायत में समझौते का दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद ससुराल वालों ने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी और फरार हो गए। नेहा चार माह के गर्भ से थी। पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। महिला की हालत बिगड़ती देख उसके परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस महिला को लेकर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला महिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। पीड़ित पक्ष ने पति, ससुर और ननद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
भावनपुर थाने में मामला दर्ज है। एसओ भावनपुर को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला से मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
- अविनाश पांडेय, एसपी देहात
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/