फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, युवती ने आरोपी का गिरेबान पकड़कर की जमकर धुनाई, हंगामा

Fri, 12 Jul 2019 12:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मनचले की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इस वारदात से खफा युवती ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों के चंगुल से छूटकर फरार हो गया, जिसके बाद युवती ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने भागदौड़ कर बमुश्किल आरोपी को पकड़ा, लेकिन बाद में एक ही वर्ग से होने के कारण दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती गुरुवार को अपनी बीमार मां को दवा दिलाने जिला अस्पताल पहुंची थी। वहां एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिससे गुस्साई युवती ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद युवती ने आरोपी का गिरेबान पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे खींचकर जिला अस्पताल परिसर में बनी चौकी में ले जाकर पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। अभी युवती पुलिस को युवक की करतूत के बारे में बता ही रही थी कि आरोपी युवक पुलिसकर्मियों के चंगुल से छूटकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। युवक के पुलिस के चंगुल से छूटकर भागने पर युवती ने पुलिस चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया। 

सूचना पर एसआई सुनील नागर मौके पर पहुंचे और युवती को शांत कर आरोपी की तलाश में भागदौड़ कर उसे लद्दावाला से धरदबोचा। युवक के पकड़े जाने के बाद उसके पक्ष के कुछ लोग भी पहुंच गए, जिसके बाद युवती से आरोपी को माफी मंगवाकर उनके बीच समझौता करा दिया। एसआई सुनील नागर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


आरोपी की धुनाई का वीडियो भी वायरल
जिला अस्पताल में युवती द्वारा छेड़छाड़ के आरोपी की धुनाई करने का किसी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। गुरुवार शाम ही उक्त वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। उक्त वीडियो क्लिप में युवती आरोपी को पीटते हुए खींचकर पुलिस चौकी ले जा रही है। फिलहाल उक्त वायरल वीडियो के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें