मेरठ। मेडिकल के जागृति विहार निवासी एक युवती से ससुरालियों ने दस लाख रुपये क्रेटा कार की मांग की। युवती ने इनकार किया तो पति व अन्य ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जागृति विहार निवासी प्राची शर्मा ने एफआईआर में बताया कि 5 दिसंबर 23 का उसकी शादी इटावा फ्रेंडस कालोनी निवासी पवन शुक्ला से हुई थी। इसमें 20 लख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के बाद से ही पति, सास सुशीला, ननद दीपा, ननदोई सलभ दुबे व उनका बेटा लक्ष्य उसे 10 लाख रुपये नकद व क्रेटा कार की मांग करने लगे। इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्राची की तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद