फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन खरीदारी में सतर्क रहें, बिल और रिटर्न पॉलिसी जरूर जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ कॉलेज में उपभोक्ता जागरूकता एवं सुरक्षा पर हुआ सेमिनार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डिजिटल दौर में ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। खरीदारी से पहले उत्पाद की गुणवत्ता, कीमत, विक्रेता की जानकारी और रिटर्न पॉलिसी की जांच करने के साथ बिल या रसीद को सुरक्षित रखना चाहिए।
ये बातें मंगलवार को मेरठ कॉलेज के वाणिज्य संकाय में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता एवं उपभोक्ता सुरक्षा विषयक सेमिनार में मुख्य वक्ता प्रो. एसकेएस यादव ने कहीं। प्रो. यादव ने ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को उत्पाद की गुणवत्ता, एमआरपी, बिल, वारंटी-गारंटी और रिटर्न-रिफंड की शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए। भ्रामक विज्ञापनों से भी सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के तहत मिलने वाले अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। बताया कि दोषपूर्ण वस्तु, सेवा में कमी, अनुचित व्यापार व्यवहार या भ्रामक विज्ञापन से नुकसान होने पर उपभोक्ता निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत कर क्षतिपूर्ति की मांग कर सकता है। शोधार्थी समरीन खान ने उपभोक्ताओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। बीकॉम के छात्र वाशु और अभय ने भी उपभोक्ताओं की समस्याओं और खरीदारी के दौरान होने वाली परेशानियों का जिक्र किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें