बुलंदशहर रेल पथ सीनियर सेक्शन प्रभारी के अनुसार रेल लाइन पर काम के कारण खरखौदा में फाटक संख्या 47 सी मंगलवार यानि आज सुबह सात बजे से लेकर 19 अक्तूबर की रात आठ बजे तक बंद रहेगा। इसी कारण मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर यातायात नहीं चलेगा। इस संंबंध में उन्होंने मेरठ के एसपी यातायात को भी पत्र लिखा है।
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहिउ्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। इस मार्ग का यातायात भारी वाहनों को वाया मोदीनगर-हापुड़ से निकाला जाएगा। हल्के वाहनों को बिजली बंबा बाईपास से निकाला जाएगा।