फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान नंबरों से रहें सावधान, सोशल मीडिया से बचें : चतुर्वेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला : सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सहायक पुलिस अधीक्षक ने दिए छात्रों के सवालों के जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को वेस्ट एंड रोड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। आईपीएस अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक देवेश चतुर्वेदी ने छात्रों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनजान नंबरों से सावधान रहें। छात्र सोशल मीडिया से दूरी बनाएं, अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। सामान्य अपराधों के साथ ही साइबर अपराधों के खिलाफ भी पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। पुलिस से डरकर नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं। दुर्घटना होने के बाद कुछ नहीं होता, बल्कि दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने चाहिए। 12 नंबर डायल करने पर शहर क्षेत्र में आठ मिनट और देहात क्षेत्र में दस मिनट में पुलिस पहुंच जाती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ लड़कों के साथ भी उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए लड़कों को भी अपने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। शिकायत करने तत्काल कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी ने बताया कि आज साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। छात्रों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। साइबर अपराधी सोशल मीडिया से हमारी निजी और गोपनीय जानकारी लेकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। भारत से बाहर के नंबर से कॉल आने पर उसे न उठाएं। व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट करने की घटनाएं बढ़ रही है, ऐसे में सावधानी के साथ सोशल मीडिया का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल साइबर सेल से शिकायत करें। प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना ने बच्चों से जागरूक होने की अपील की। संचालन हरेंद्र चौधरी ने किया। उप प्रधानाचार्य अरुण गर्ग, हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने एएसपी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के सवाल, एएसपी के जवाब
1. अपनी रुचि के कॅरिअर पता करने का क्या तरीका है? - प्रशांत यादव, कक्षा 12
एएसपी ने कहा कि अपने वरिष्ठों और विशेषज्ञों के माध्यम से अपनी रुचि का कॅरिअर पता लगाया जा सकता है।
2. आईपीएस बनने के लिए क्या किया जाए? - तुषार, कक्षा दस
एएसपी ने कहा कि स्नातक करने के बाद परीक्षा की तैयारी करनी होगी। फेल होने से नहीं डरना चाहिए। मैं भी फेल हुआ हूं। मेहनत कीजिए, कामयाबी अवश्य मिलेगी।
3. प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक स्थिति तो बाधा नहीं बनती? - विनीत, कक्षा 12
एएसपी ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अधिकारी बन सकता है, इसमें आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनती।
4. पुलिसकर्मी गलती करते हैं तो कहां शिकायत करें? - सचिन, कक्षा दस
एएसपी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करें। पुलिस से डरें नहीं। शिकायत सही साबित होने पर कार्रवाई होती है।
5. रोडवेज बस चालक बिना देखे मुड़ जाते हैं, जिस कारण सड़क दुर्घटना का डर बना रहता है?- राजन, कक्षा 12
एएसपी ने कहा कि बस के नंबर का फोटो लेकर पुलिस से शिकायत करें। पुलिस तत्काल ऐसे मामलों में कार्रवाई करेगी।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें