बीडीएस की पांच और एमबीबीएस की छह अप्रैल से होंगी परीक्षा
मेरठ। बीडीएस की पांच अप्रैल और एमबीबीएस की छह अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी। इनमें कुछ परीक्षाओं में संशोधन किया गया है। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। वहीं, बीबीए प्रथम सेमेस्टर कोड-107 की 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 16 अप्रैल को होगी। पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsu.ac.in पर ली जा सकती है।
प्री पीएचडी कोर्स वर्क के छात्रों की सूची मांगी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में जिन शोधार्थियों का प्री पीएचडी कोर्स वर्क पूरा हो चुका है, उनकी सूची सभी प्राचार्यों-विभागाध्यक्षों से विवि के कमेटी सेल विभाग में जमा करने को कहा गया है। जिससे जल्द प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा संपन्न कराई जा सके।