फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग चैंपियनशिप में बीडीएस एकेडमी ने कई पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ग्रेटर नोएडा में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में मेरठ की बीडीएस शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
चैंपियंस ऑफ चैंपियंस इवेंट में विशेष गुप्ता, रितिक और अनंत सिंह राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, सब-युथ टीम स्पर्धा में ऋषभ तोमर, हरमन और उदय राज त्यागी की टीम ने शानदार निशानेबाजी कर रजत पदक हासिल किया।इसके अलावा अभिनव जागलान, अभिनव चौधरी और यशवर्धन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। यूथ कैटेगरी में वासु पाठक, रक्षित शर्मा और दीपांशु खटाना ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर चेयरमैन धर्मेंद्र शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें