फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तमंचा खरीदने गया था बीसीए का छात्र, बन गया हथियार तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-तहखाने में चल रही थी अवैध तमंचा फैक्टरी, सरगना समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

-पुलिस ने चारों आरोपियों को भेजा जेल, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी

मेरठ। इंचौली पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को खरदौनी निवासी गैंग सरगना गैंगस्टर इमरान के घर पर छापा मारकर अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने सरगना के अलावा खेड़ी गांव निवासी कुलदीप, अंदावली निवासी नरेंद्र, व दौराला के मटौर गांव निवासी उमंग ठाकुर को गिरफ्तार किया था। बीसीए का छात्र मटौर गांव निवासी उमंग ठाकुर उर्फ देवा पहले आरोपी सरगना से शौक में रखने के लिए तमंचा खरीदने गया था। लेकिन वह हथियार तस्कर बन गया। छात्र घर पर एक फैक्ट्री में काम पर जाने की बात कहकर रोजाना घर से जाता था। आरोपी सरगना ने दस दिन पूर्व दोबारा से घर में बनी अलमारी में तहखाना बनाकर अवैध हथियार की फैक्ट्री का संचालन शुरू कर दिया था।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि खरदौनी गांव में इमरान के मकान में अवैध हथियार बनाने व बेचने का काम किया जाता है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी सरगना ने घर के अंदर चल रही अवैध फैक्ट्री में अलमारी बनाकर उसमें तहखाना बना रखा था। आरोपियों के पास से पुलिस को पांच तमंचे, नौ कारतूस व हथियार बनाने का उपकरण बरामद हुए थे। आरोपी मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। आरोपी दस दिन से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इमरान पर दिल्ली में भी हथियार तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। एसपी देहात का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र छह हजार से 10 हजार तक बेचता था तमंचा

आरोपी नरेंद्र व कुलदीप हथियार बेचने के नाम पर लोगों से डील करते थे। वहीं छात्र उमंग भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था। उमंग छह हजार से 10 हजार रुपये तक में तमंचा बेचता था। पुलिस आरोपी छात्र की कुंडली खंगाल रही है कि उसने कितने लोगों को तमंचा बेचा है। पुलिस मामले को लेकर छात्र के मोबाइल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें