फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिता में छाए बीबीएसएसएम के खिलाड़ी

विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मानित किए गए खिलाड़ी
विज्ञापन
मेरठ। 38वीं प्रांतीय शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक सरस्वती विद्या मंदिर खुर्जा में किया गया। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर (बीबीएसएसएम) के खिलाड़ियों ने शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। लौटने पर शुक्रवार को खिलाड़ियों का स्कूल में सम्मान किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के सरस्वती विद्या मंदिरों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी 5 से 7 सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में मेरठ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। इसमें दिव्यांशी ने स्वर्ण पदक, आशी ने स्वर्ण, तानी ने रजत और इवाका ने कांस्य पदक जीता। शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसमें अंडर 14 में धन्वी, रितिका, आरोही और नित्या का चयन हुआ। अंडर-17 में जिया, ख्याति, यशी और कुमकुम और अंडर 19 में दुर्गपारा, वाणी और महक का चयन किया गया। शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। यह उपलब्धि उनके परिश्रम और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। खेल हमें अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें