- वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बाईपास स्थित वेंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें शिक्षा विभाग, बीफार्मा, डीफार्मा, बीबीए, बीसीए, बीएबीएड के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान बीबीए की टीम ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बीफार्मा की टीम रही। महिला वर्ग में बीएबीएड की टीम ने प्रथम और बीकॉम विभाग की टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के मेजर ध्यानचंद खेलकूद मैदान में हुआ। शुभारंभ समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी और परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है। यह उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि सभी को खेल के लिए वक्त जरूर निकालना चाहिए। इस मौके पर सभी विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एजुकेशन डायरेक्टर डाॅ. बीसी दुबे, डीन डॉ. राहुल शर्मा, प्राचार्य डॉ. नितिन राज वर्मा, दीपक कुमार, बृजपाल सिंह, अभिनव राणा, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अन्य मौजूद रहे।