फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना गन्ना समिति में सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू

विज्ञापन
गन्ना समिति में सट्टा मेला प्रदर्शन का शुभारंभ करते स​मिति चेयरमैन। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। गन्ना समिति में सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहले दिन 127 शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर 31 का निस्तारण किया गया। मेले का उद्घाटन गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी ने किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मेला 25 सितंबर तक आयोजित होगा। इसमें गन्ना पर्ची, सट्टा सुधार और बांड बदलवाने जैसी किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। समिति किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रही है। विनोद भाटी ने बताया कि 8 सितंबर को प्रस्तावित एजीएम की बैठक अब 22 सितंबर को होगी। उन्होंने किसानों और डायरेक्टरों से बैठक में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। मेले के उद्घाटन में गन्ना सचिव विक्रम बहादुर सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें