फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन पर भारी पड़ रहा पैठ ठेकेदार

विज्ञापन
मवाना तहसील रोड पर दोनों ओर लगी साप्ताहिक पैठ। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। कस्बे में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ ठेकेदार द्वारा सभी नियम कानूनों को धता बताते हुए तहसील मार्ग पर लगवाई जा रही है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगता है कि पैठ ठेकेदार पर किसी का बस नहीं है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका ने रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ का ठेका छोड़ा हुआ है। साप्ताहिक पैठ का ठेका केवल जूनियर हाईस्कूल के निकट मैदान के लिए छोड़ा गया है। हालांकि यह पैठ ठेकेदार की हठधर्मिता है कि वह हर रविवार को सभी नियम कानूनों को धता बताते हुए तहसील मार्ग पर दोनों ओर दुकानें लगवा देता है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों की शिकायत पर ध्यान नहीं देने से पैठ ठेकेदार के हौसले बुलंद हो चले हैं। रविवार के दिन पैठ के कारण यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है। हालांकि यह मखदूमपुर रोड पर जाने का एकमात्र रास्ता है। साथ ही इसी मार्ग पर तहसील तथा तहसील परिसर में एसडीएम, सीओ व तहसीलदार आदि के आवास हैं। सड़क पर पैठ लगने से लोगों को काफी लंबा चक्कर काटकर गंतव्य तक रविवार के दिन पहुंचना पड़ता है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि ठेकेदार को बुलाकर निर्देशित किया जाएगा कि दुकानें सड़क पर न लगाने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें