फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएवी और जीसीए क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अचीवर्स कप में मंगलवार को दो मैच खेले गए। इसमें बीएवी और जीसीए की टीम ने मैच जीते। पहले मैच में एसडीएफए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाए। आदित्य शर्मा ने 25 रन बनाए। बीएवी के गेंदबाज आदिल अंसारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर पंजा अपने नाम किया। अल्तमश ने तीन व चित्रांश ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएवी की टीम ने 23.3 ओवरों में चार विकेट खोकर 87 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। एसपीएस ने 31 व प्रखर ने 20 रनों का अहम योगदान दिया। एसडीएफए के गेंदबाज अंश व विवान ने दो-दो विकेट लिए। बीएवी की टीम ने 6 विकेट से मैच को जीता। मैन ऑफ द मैच आदिल अंसारी व फाइटर ऑफ़ द मैच अंश को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में नेक्स्ट जेनरेशन अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए अकादमी की टीम ने 16.2 ओवरों में 1 विकेट खोकर 79 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। केशव ने 37, वैष्णवी ने 18 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज हर्ष ने एक विकेट लिया। जीसीए अकादमी ने 9 विकेट से मैच को जीता। मैन ऑफ़ द मैच केशव व फाइटर ऑफ़ द मैच हर्ष को कोच दीपक वासिल पठान व उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक उमेश वर्मा ने बताया कि बुधवार को सेकंड अचीवर्स कप के दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें