फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैंस दौड़ को लेकर पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बटावली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। बटावली रोड पर रविवार रात को भैंसा दौड़ लगाने को लेकर पुरानी रंजिश में दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्ष ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से शाहपुर बटावली गांव दहल गया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नामजद तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बहसूमा थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि बटावली रोड पर स्थित आम के बाग के पास भैंसा दौड़ प्रतियोगिता होने वाली थी। भैंस दौड़ प्रतियोगिता में टिंकू निवासी बटावली व नवनीत किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में किसी भी पक्ष से कोई घायल नहीं हुआ है। जानकारी पर पहुंची पुलिस की को देख भैंसा भागने वाले भैंसा व फिरक को लेकर मौके से भाग गए।
पुलिस ने अपनी तरफ से नवनीत, सोनू निवासी रहावती, दीपक निवासी झुनझुनी, सचिन निवासी घटायन जानसठ, मुजफ्फरनगर और दूसरे पक्ष से टिंकू, जतिन निवासी बटावली, ऋतिक, उज्ज्वल, आकाश, ललित निवासी मोड़ कलां और छह-सात अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपी सचिन, दीपक, ऋतिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें