फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल : सेंट मेरीज मेरठ और सोफिया ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट स्थित सेंट जोजफ इंटर काॅलेज में खेले गए फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैंट स्थित सेंट जोजफ इंटर काॅलेज में चल रही तीसरी फादर वारीदिया मेमोरियल बास्केटबाल चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। इसमें सेंट मेरीज एकेडमी मेरठ और सोफिया गर्ल्स काॅलेज मेरठ की टीमों ने फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल की।
बालक वर्ग का फाइनल मैच सेंट मेरीज एकेडमी मेरठ कैंट और सेंट मेरीज नगीना की टीम के बीच खेला गया। इसमें सेंट मेरीज एकेडमी मेरठ की टीम ने 51-35 का स्कोर कर फाइनल मैच जीता और ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग का फाइनल मैच सोफिया स्कूल ब्लू व सोफिया स्कूल रेड की टीम के बीच खेला गया। इसमें सोफिया स्कूल कैंट की टीम ने 21-16 का स्कोर कर फाइनल मैच जीता और ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच से पूर्व मुख्य अतिथि फादर स्टीफन और फादर रॉय ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सोफिया गर्ल्स स्कूल कैंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना, सेंट मेरीज एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रदर आनंद, सेंट जोजफ इंटर काॅलेज के प्रबंधक फादर लॉरेंस तारसीयुस ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, आयोजक मोहम्मद शाहरुख, सुनीता, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें