मेरठ। 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में यूपी की टीम विजेता रही। टीम में मेरठ के समीर ने अच्छा प्रदर्शन कर 16 अंक प्राप्त किए। बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल स्कूल गंगानगर में उन्हें सम्मानित किया गया।
हैदराबाद में आयोजित 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में यूपी की टीम ने लीग मैच में राजस्थान, छत्तीसगढ़ को हराया और इसके उपरांत सेमीफाइनल में तमिलनाडु की टीम को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 80/52 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में शानदार मुकाबले में दिल्ली की टीम को 56/49 से हराकर यूपी विजेता बनी। बृहस्पतिवार को स्कूल में टीम के खिलाड़ी समीर और कोच उमर मिर्जा को सम्मानित किया गया। डीपी सिंह, जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव मिर्जा बेग ने बधाई दी। संवाद