फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाद्य विभाग की दुकानों से नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में खाद्य निरीक्षक ने किराना, बेकरी प्रतिष्ठानों आदि से खाद्य सामग्री के नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। खाद्य निरीक्षक की कार्रवाई की सूचना पर कस्बे के कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों का शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। कस्बा हर्रा में किराना, बेकरी आदि प्रतिष्ठानों से खाद्य निरीक्षक ने खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांच के लिए नमूने भरे। खाद्य निरीक्षक जगवीर सिंह ने बताया कि उन्हें कस्बे में खाद्य सामग्री में मिलावट कर बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कई प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। सूचना मिलते ही अन्य व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाल कर फरार हो गए। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों के प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया गया है। अभियान चलाकर मिलावट कर खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों को प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई रखने की हिदायत दी गई।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें