इकरार अहमद.....मेरठ पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में द्वितीय विजय आगरा
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रही 35वीं यूपी स्टेट बालक बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गौतमबुद्धनगर को हराकर ट्रिपल टेक गाजियाबाद की टीम और महिला वर्ग में मेरठ की टीम आगरा को हराकर विजेता रही।
पहला फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में ट्रिपल टेक गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीम की ओर से खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ट्रिपल टेक की टीम ने गौतमबुद्धनगर की टीम को 79- 62 के स्कोर से हराकर फाइनल पर कब्जा किया और ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद महिला वर्ग का फाइनल मैच आगरा और मेरठ के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने 56-42 का स्कोर कर फाइनल मैच जीता। महिला वर्ग में मेरठ की बल्लवी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। मुख्य अतिथि कर्नल ढिल्लन ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में मेरठ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विक्रम शास्त्री, चेयरमैन कुसुम शास्त्री आदि का विशेष योगदान रहा। जिला बास्केटबाल के सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग पुरुष और महिला वर्ग में 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें 900 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग की प्रधानाचार्य डॉ. अलका तोमर, प्रधानाचार्य रचना शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल कोच अमरजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, कर्नल प्रमोद आत्रे, अंकुर पंवार आदि मौजूद रहे।