मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रहे सीबीएसई बॉस्केटबॉल क्लस्टर में बृहस्पतिवार को टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17, अंडर-19 ब्वॉयज, गर्ल्स वर्ग में चल रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाऐंगे।
मेरठ की एमपीजीएस, सोफिया गर्ल्स स्कूल, शांति निकेतन विद्यापीठ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स मेरठ कैंट, बिलाबोंग पब्लिक स्कूल, स्कॉलर एकेडमी, डीपीएस नोएडा, स्टेप बाई स्टेप नोएडा, प्रज्ञान स्कूल गौतमबुद्धनगर, खेतान, पब्लिक स्कूल गाजियाबाद, डीपीएसजी वसुंधरा ने जगह बनाई। अंडर- 19 वर्ग में मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर, डीपीएस एनटीपीसी, जेबीएम ग्लोबल नोएडा, डीपीएस गाजियाबाद, सोफिया गर्ल्स स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल गौतमबुद्धनगर, शांति निकेतन विद्यापीठ, डीपीएस गोंविदपुर, अंडर- 19 ब्वायज वर्ग में मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग, डीपीएस एनटीपीसी, आर्मी पब्लिक स्कूल, मॉर्डन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, सिल्वर लाईन स्कूल, द एशियन पब्लिक स्कूल, मयूर स्कूल, रेनासेंस पब्लिक स्कूलों ने जगह बनाई। प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी खेले जाऐंगे।