फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत तक बरकरार रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड  

Thu, 18 Jan 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी से बुधवार को वेस्ट यूपी कोहरे की चादर से ढका रहा। सुबह घने कोहरे कोहरा के कारण हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को फिर से अलाव की जरूरत महसूस होने लगी। दिन में हल्की धूप के बीच चल रही सर्द हवाओं ने सर्दी का सितम कम नहीं होने दिया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी चार से पांच दिन कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा होगा। 
विज्ञापन

तीन दिन से राहत महसूस कर रहे शहर के लोगों को एक बार फिर ठंड ने अपने तेवर दिखा दिए। बुधवार तड़के ही घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के चलते हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान मेें 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पिछले छह दिन का तापमान
तारीख    अधिकतम    न्यूनतम

12         23.0         8.6
13         22.9         3.3
14         23             8.6
15         22             7.7
16         23             6.8
17         19.2         7.1 

नौ बजे तक 10 मीटर दृश्यता 
बुधवार को घने कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक दृश्यता सिर्फ दस मीटर रही। सुबह आठ बजे तक हाइवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। नौ बजे के बाद हवा में तेजी आई तो कोहरा हटना शुरू हुआ। 
विज्ञापन


हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, वहां पर बर्फबारी हुई है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है। 21 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। सुबह और रात में कोहरा रहेगा। दिन में धूप से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें